प्रियंका ने महिला दिवस पर निकाला मार्च

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई में मंगलवार को राजधानी के 1090 चौराहे से “लडक़ी हूं लड़ सकती हूं” पैदल मार्च निकाला गया। प्रियंका के नेतृत्व में हजारों महिलाएं उत्साह से पैदल चल रही थीं। यह काफिला करीब एक किलोमीटर लंबा था। अपने चित्त परिचित अंदाज में कांग्रेस महासचिव कई बार सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए महिलाओं के बीच पहुंची। इस काफिले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई आला नेता मौजूद रहे। प्रियंका का यह मार्च 1090 से शुरू होकर सिकंदरबाग चौराहे पर खत्म हुआ।