डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए ‘सुषमा स्वराज पुरस्कार’ की घोषणा की। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान या उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को उद्यमी बनने में सहायता देने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू करने की घोषणा भी की। खट्टर के पास वित्त विभाग भी है और उन्होंने राज्य विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश किया। हरियाणा सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1.77 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जबकि 2021-22 में 1.53 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। खट्टर ने 2022-23 के लिए 1,77,255.99 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया, जो 2021-22 में 1,53,384 करोड़ रुपए के बजट से 15.6त्न अधिक है।
हरियाणा सरकार ने पेश किया वित्तीय बजट
