रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्व सहायता समूह द्वारा तैयार प्रोडक्ट इंडोनेशिया से इटली और देश में पुरी से काशी तक बिकेगा। महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल और अष्टगंध का उत्पादन किया जा रहा है। कुमकुम स्व-सहायता समूह की 60 दीदियां इस काम को अजाम दे रहीं हैं। यह काम सांकरा डोम में हो रहा है। गणेश ग्लोबल गुलाल कंपनी ने मशीन लगाई है। कंपनी अष्टगंध का सामान उपलब्ध कराने के साथ मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य भी कर रही है। दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि सांकरा स्व-सहायता समूह में हम ऐसी गतिविधियों को जगह दे रहे हैं, जहां बड़े पैमाने पर स्थायी रोजगार की संभावना बने। जिस फर्म को यहां काम सौंपा गया है, वह ग्लोबल फर्म है और दुनियाभर के देशों में अपने प्रोडक्ट को निर्यात करती है। हर्बल गुलाल बनाने मशीन भी कंपनी ने लगाई है। उन्होंने बताया कि हर्बल गुलाल की मांग बढ़ी है। हमारे समूह की महिलाएं इस दिशा में आगे बढ़ीं हैं और तेजी से काम कर रहीं हैं। बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन का कार्य सांकरा में शुरू हो गया है। हर्बल गुलाल का उपयोग लोग इस होली में करेंगे।
दुर्ग का गुलाल इंडोनेशिया से लेकर इटली तक
