बुरे फंसे सोनू निगम : राधे मां की तरफदारी पड़ी भारी

sonunigam-radhemaa
मुम्बई। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां के समर्थन में ट्वीट करके बुरी तरह फंस गए हैं। राधे मां की काली मां से तुलना करने के मामले में मुंबई के समता नगर थाने में केस दर्ज कराया गया है। वहीं सोनू के खिलाफ मध्यप्रदेश के जबलपुर के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने धर्मगुरु राधे मां का बचाव करते हुए उनके छोटे कपड़े पहनने पर विरोध करने वालों पर कटाक्ष किया था। सोनू निगम ने ट्वीट कर कहा था कि पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग अलग नियम नहीं हो सकते। सोनू निगम ने कहा कि एक तरफ तो पुरुष साधू बिना कपड़ों के डांस करते हैं, और दूसरी तरफ कम कपड़े पहनने के लिए राधे मां पर सवाल खड़े करना लैंगिक समानता नहीं है। सोनू निगम ने देवी काली मां को लेकर भी एक ट्वीट किया। सोनू ने लिखा कि काली मां को तो राधे मां से भी कम कपड़ों में दिखाया जाता है। दिलचस्प बात है कि देश एक महिला पर उसके कपड़ों के कारण केस दर्ज करना चाहता है।