कांग्रेसियों का जंतर मंतर पर सत्याग्रह

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए पेश की गई ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध कर रहे युवाओं के साथ एकजुटता दिखाने के आज जंतर-मंतर पर ‘सत्याग्रह’ कर रहे हैं। इसे देखते हुए जंतर मंतर पर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनान किया गया है। कांग्रेस के सांसद, उसकी कार्य समिति के सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी जंतर मंतर पर ‘सत्याग्रह’ में हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अन्य नेताओं का साथ विरोध जताने पहुंची हैं। प्रियंका ने कहा कि देश की सेवा करने के लिए पूरे जीवन भर सेना में भर्ती होना चाहते हैं। ये जो भी हो रहा है, गलत हो रहा है। इस योजना को वापस लेना चाहिए।