चंदौली में बवाल: पुलिस की जीप फूंकी

डेस्क। पीडीडीयू नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के समीप रविवार की सुबह प्राइवेट वाहन से गश्त कर रही पुलिस टीम को उपद्रवियों ने घेर लिया। इस दौरान पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए। उपद्रवियों ने वाहन फूंक दिया।इसकी जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। मौके पर आईजी, कमिश्नर,डीएम,एसपी सहित कई थाने की फोर्स पहुंच गई। अधिकारियों के निर्देश पर आरोपितों की तलाश जारी है। अग्निपथ योजना का विरोध जिले में जारी है। इस क्रम में रविवार की सुबह दस बजे अलीनगर थाने की पुलिस प्राइवेट जीप से गश्त कर रही थी। पुलिस टीम जैसे ही मुस्तफापुर गांव के समीप पहुंची, अचानक डेढ़ सौ की संख्या उपद्रवियों ने जीप ढेर लिया। उपद्रवियों की भीड़ देख पुलिस कर्मी जीप छोडक़र भाग निकले। इस दौरान उपद्रवियों ने जीप को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। आनन फानन में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी के सत्यनारायण,डीएम संजीव कुमार,एसपी अंकुर अग्रवाल मय फोर्स पहुंच गये। अधिकारियों ने जीप पर सवार पुलिसकर्मियों के बयान पर उपद्रवियों की तलाश में जुटी है।