हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी की बम-बम

डेस्क। हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। रविवार को यहां 18 निकाय परिषदों और 28 निगमों के मतदान हुए थे। भाजपा ने इनमें से 22 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, वहीं सहयोगी जननायक जनता पार्टी ने तीन सीटें जीती हैं। इसके अलावा 19 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। एक-एक सीट पर आम आदमी पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल को सफलता हासिल हुई है। बता दें कि कुल 46 सीटों पर चुनाव हुए थे। भाजपा और जेजेपी गठबंधन ने 46 में से 41 सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोनों पार्टियों ने संयुक्त रूप से कुल 25 सीटों पर जीत हासिल की जो कि कुल सीटों का 61 फीसदी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस जीत पर कहा है कि अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन का चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं के समर्पित है।