उद्धव के एक और मंत्री सामंत शिंदे गुट में गये

मुंबई। महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी में से एक शिवसेना को रविवार को एक और तगड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। वह शिंदे के नेतृत्व वाले बागी ग्रुप में शामिल होने वाले उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल से आठवें मंत्री हैं। सात मंत्री इससे पहले ही शिंदे गुट को ज्वाइन कर चुके हैं। उदय सामंत को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का काफी करीबी माना जाता रहा है। आदित्य ठाकरे हुंकार भर रहे थे कि बागियों को पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक एक और मंत्री ने तगड़ा झटका दे दे दिया है। उदय सामंत चार्टेड प्लेन से सूरत से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं। प्लेन में बैठते वक्त की उनकी तस्वीर भी सामने आई है।