ओवैसी ने दिग्विजय पर साधा निशाना

डेस्क। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवेसी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर उनका नाम लिए बगैर हमला किया। ओवैसी ने सवाल किया कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार दोबारा बनी, तो इसका जिम्मेदार कौन है। ओवेसी ने कहा कि वर्ष 2020 में राज्य में जनता ने कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया। लेकिन उसके 20-22 विधायक पार्टी छोडक़र भाजपा में चले गए। शिवराज सिंह चौहान फिर से मुख्यमंत्री बन गए। ज्योतिरादित्य सिंधिया भाग गए। यदि सिंधिया को राज्यसभा दे देते, तो क्या नुकसान था कांग्रेस का। मगर ‘आप’ जाना चाहते थे। उन्होंने महाराष्ट्र के संदर्भ में कहा कि वहां भी कई विधायक भाग गए, तो क्या उसके लिए भी ओवेसी जिम्मेदार हैं?