दिल्ली में कड़ाके की ठंड: तापमान 5 डिग्री

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.7 तथा 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। .