लोकसभा चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश भाजपा में दूसरे दलों के दर्जनों पूर्व विधायक व नेता शामिल

लखनऊ मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष शुक्रवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री अच्छेलाल निषाद (बांदा), बसपा के पूर्व राज्य मंत्री व पूर्व विधायक सिद्ध गोपाल साहू (महोबा), सपा के पूर्व एमएलसी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह (झांसी), बसपा के पूर्व विधायक व सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मधुसूधन शर्मा (आगरा), उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ से पूर्व शिक्षक क्षेत्र एमएलसी प्रत्याशी महेन्द्र नाथ राय (लखनऊ), बसपा के पूर्व विधायक डा. हाफिज इरशाद (आजमगढ़), सपा से पूर्व विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा (आगरा), सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बिपिन कुमार शुक्ला (बस्ती), आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पुष्कर आदित्य सिंह (बस्ती), पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती सियावती शुक्ला (उन्नाव), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंजलि मौर्या (रायबरेली), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेलेन्द्र सिंह (आगरा), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आशीष कुमार सिन्हा (लखनऊ), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री जगदत्त कोरी (लखनऊ), सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लाल सिंह लोधी (आगरा) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इसके साथ ही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री संजीव कुमार (एटा), नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती ओममती, अछनेरा (आगरा), नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल, बरखेड़ा (पीलीभीत), नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया देवी, कलीनगर (पीलीभीत), नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम बडोनिया, महरोनी (ललितपुर), नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कुलदीप गर्ग, जगनेर (आगरा), बसपा के जिलाध्यक्ष/ मंडल कोआर्डिनेटर धीरज बघेल (आगरा), कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय (फतेहपुर), सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती उमा दीक्षित (हमीरपुर), नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता, चिलसण्डा (पीलीभीत), सपा से पार्षद अभिषेक गुप्ता (कानपुर), पार्षद नगर निगम आदर्श गुप्ता (कानपुर), पार्षद श्री अनूज गुप्ता (कानपुर), पार्षद प्रत्याशी श्री प्रखर तिवारी (कानपुर), ब्लॉक प्रमुख श्री धर्मेन्द्र सिंह (उन्नाव), आम आदमी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख श्री अनूप चौधरी (बस्ती), ब्लॉक प्रमुख श्री रामू गुप्ता (बाराबंकी), जिला पंचायत सदस्य श्री अनुज राजपूत (हमीरपुर), सपा के पूर्व चेयरमेन दिनेश सिंह यादव (कन्नौज), बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर नरेन्द्र सिंह (बस्ती), सपा के राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी ओम प्रकाश कश्यप (वाराणसी), समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती वंदना सिंह (उन्नाव), समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय सचिव श्री धर्मेन्द्र सिंह (उन्नाव), सैफर्ड इंडिया इंटरनेशनल के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह बघेल (आगरा), माध्यमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष श्री विनोद मिश्रा (लखनऊ), माध्यमिक शिक्षा संघ के मंडल मंत्री सुशील पाण्डेय (लखनऊ), माध्यमिक शिक्षा संघ के मंडल उपाध्यक्ष अम्बर तिवारी (लखनऊ) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य तथा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी प्रियंक पाण्डेय उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने किया।
पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने वालों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब काम कर रहे है। हम जो कहते है वो करते हैं। मोदी जी द्वारा गरीब कल्याण के लिए किये गये कार्य और भारत की पहचान एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में अन्य दलों के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण से लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व की सरकारों की उपलब्धियां, जनसरोकार से जुड़ी योजनायें जनता तक पहुंचाने का काम पार्टी के कार्यकर्ताओे के साथ मिलकर आप सभी को करना है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा और लोककल्याण का मंत्र यही भाजपा का ऐजेंडा है। हम साथ मिलकर काम करेंगे और हर बूथ पर कमल खिलायेंगे।