लखनऊ मई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, राजेश तिवारी ने कह कि 2025 में उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को हर हाल में मजबूत कर लिया जायेगा। 100 दिनों में प्रदेश के जिले से लेकर बूथ तक एवं सभी फ्रन्टल विभाग एवं प्रकोष्ठों की इकाईयों का गठन पूर्ण कर लिया जायेगा।
उन्होने कहा कि पार्टी ने रायपुर एवं अहमदाबाद के प्रस्ताव के अनुरूप निश्चित समय में 5 स्तरीय संगठन बना लेने का फैसला कर लिया है। संगठन सृजन हेतु पार्टी ने 100 दिनों की रूपरेखा तैयारी की है। उन्होने कहा कि पार्टी का यह कदम, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के उप्र के संगठन में किये गए कार्यो को और आगे बढ़ाते हुए उठाया है।
तिवारी ने कहा कि मार्च के अंतिम और अप्रैल के शुरूआती सप्ताह में राहुल गांधी ने सभी प्रदेशों के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की थी। बैठक में जिला कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्ष को मजबूत करने की बात की गई थी। उसी अनुक्रम में पूरे देश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस अभियान को गति देने के लिए एक विशेष संगठन सृजन कार्यशाला भी कर रही है। 133 जिला, शहर इकाइयों में आने वाले 100 दिनों में 823 ब्लाक, 3200 मंडल, 8135 न्याय पंचायत एवं 162000 बूथों पर पदाधिकारी नियुक्त कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए पार्टी जमीनी स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की गतिविधियों को तेज करेगी। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की वजह से स्थगित संविधान बचाओ सम्मेलन फिर से शुरू किये जायेंगे तथा जयहिन्द सभाओं का आयोजन किया जायेगा।
2025 में उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस संगठन को हर हाल में किया जाएगा मजबूत,
