माथुर का मंथन: पंचायत चुनाव पर भाजपा का जोर

om mathur

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी योजना रचना के संदर्भ में पार्टी के प्रदेश महामत्रियों के साथ बैठक की।
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने सोमवार को प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक कर पार्टी संगठन द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे महासम्पर्क अभियान एवं प्रशिक्षण के कार्यक्रमों के संदर्भ में चर्चा की। प्रदेश में महासम्पर्क अभियान के दौरान सक्रिय सदस्य बने सभी सदस्यों से सम्पर्क पूर्ण हो जाये इस पर जोर देते हुए चर्चा हुई कि सभी सक्रिय सदस्य अपने-अपने मण्डलो में होने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में भाग लेंगे। जो सक्रिय सदस्य जिस मण्डल का सदस्य है उसे उस मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होना होगा। प्रशिक्षण वर्ग में मोबाइल एप्स के द्वारा आनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। पाठक ने बताया कि प्रदेश प्रभारी श्री माथुर ने आसन पंचायत चुनाव के दृष्टि से भी पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही पंचायत चुनाव में समन्वय का कार्य देख रहे पदाधिकारी-कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में अपनी सक्रियता बनाये रखे पर भी जोर दिया।