मियां बीबी की लड़ाई, सुन रहा था जमाना

plane
नेशनल डेस्क। अमेरिका में प्लेन से यात्रा कर रहे कपल के लडऩे-झगडऩे से एक महिला इतनी तंग आ गई कि उसने दोनों के झगड़े को ट्विटर पर लाइव कमेंटरी की तरह पूरी दुनिया को सुना दिया। यही नहीं उसने दोनों को जमकर फटकार भी लगाई। दरअसल, सार्वजनिक स्थान पर किसी कपल का लडऩा-झगडऩा कैसे उसकी इज्जत का कबाड़ा कर सकता है ये घटना उसी की बागनी है। केली कीग्स नाम की महिला यूरोप से अमेरिका जा रही थी। तभी उसके बगल में एक कपल लडऩे लगा। दोनों की लड़ाई में पुरुष यात्री भारी पड़ रहा था जो ब्रेकअप की बातें कर रहा था। ये महिला दोनों की लड़ाई सुन-सुन कर पक चुकी थी। पहले तो उसने एयरलाइन कर्मियों को अपनी सीट बदलने की बात की, जिसके लिए उसने 40 डॉलर अलग से चुकाए। पर इतने भर से काम नहीं चला। इसलिए उसने ट्विटर ऑन किया और दोनों की तस्वीर के साथ ट्वीट करना शुरू कर दिया। महिला ने ट्विटर पर लिखा कि लोग किस तरह से पब्लिकली लड़ते हैं। दोनों की लड़ाई की खबरें थोड़ी ही देर में वायरल हो गई। तमाम समाचार साइटों ने भी महिला के ट्वीट की खबर चलाई।