किसान बचाओ पदयात्रा की अगुवाई करेंगे राहुल

rahul 1
नेशनल डेस्क। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ओडि़शा में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान बडगढ़ जिले में किसान बचाओ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। ये पदयात्रा केन्द्र और राज्य की बीजद सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए हो रही है।
ओडि़शा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन के अनुसार राहुल दस सितंबर को ओडि़शा आएंगे। वे बडगढ़ जिले में चासी बचाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। इस जिले में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। हरिचंदन ने कहा कि सूखे जैसे हालात विशेषकर पश्चिमी ओडि़शा में सूखा पड़ा है, जहां फसल नुकसान और कर्ज के बोझ के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के राज्य में अन्य कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। नवीन पटनायक सरकार पर निशाना साधते हुए हरिचंदन ने आरोप लगाया कि सरकार सूखे से ग्रस्त राज्य को राहत दिलाने में विफल रही है। वह किसानों की समस्याओं को दूर करने में भी विफल रही है।