जन्मदिन मुबारक: खिलाड़ी कुमार एक जमाने में थे अफेयर कुमार

akshay kumar
मुम्बई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे है। खिलडिय़ों का खिलाड़ी बनने के साथ-साथ अफेयर्स में भी नंबर वन पर रहे है अक्षय कुमार। ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले अक्षय के बॉलीवुड में कई हसीनाओं के साथ अफेयर के चर्चे रहे हैं। अक्षय कुमार और उनके अफेयर की लिस्ट काफी लंबी है।
उन्होंने बतौर एक्शन हीरो बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की लेकिन आज अक्षय हर तरह की फिल्में कर रहे हैं। एक और जहां अक्षय डिफरेंट रोल प्ले करने के लिए जाने जाते है। वहीं, दूसरी ओर उनके लव अफेयर भी किसी से छिपे नहीं है। अक्षय कुमार का अफेयर मॉडल, एक्ट्रेस पूजा बत्रा, शिल्पा शेट्टी से लेकर रेखा और प्रियंका चोपड़ा तक से रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अक्षय से प्यार में मिले धोखे के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि अक्षय ने उनका इस्तेमाल किया था। हालांकि, अब दोनों के बीच रिश्ते सामान्य हैं। एक दौर में अक्षय कुमार के इश्क के किस्से काफी मशहूर थे। उनका नाम उस दौर की तकरीबन हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ उनके अफेयर की खबरें तो इतनी ज्यादा पॉपुलर थी कि सुनने वालों को लगने लगा था कि अक्षय शायद इन्हीं में से किसी से शादी कर लेंगे, लेकिन आखिर में उन्होंने ट्विंकल खन्ना का हाथ थामा।