मुम्बई जा रही दुरंतो पटरी से उतरी, 3 मरे

duronto-express
कर्नाटक। सिकंदराबाद से मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हादसे में 3 लोगों के मारे जाने और करीब सात लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद ट्रेन के 10 कोच पटरी से उतर गए। हादसा कर्नाटक के गुलबर्गा में हुआ। पुणे के रेल अधिकारियों के मुताबिक हादसा रात करीब दो बजे हुआ। दुरंतो एक्सप्रेस शाहबाद स्टेशन से निकली थी। यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर गुलबर्गा में रात सवा दो बजे ट्रेन के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। राहत और बाचव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने घटना में मारे गए लोगों के बारे में फिलहाल किसी भी आधिकारी जानकारी से इंकार किया है। रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना ने बताया कि एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। एक टीम हैदराबाद से और दूसरी टीम पुणे से भेजी गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।