फैशन और ग्लैमर का बादशाह है पेरिस

paris
फीचर डेस्क। पेरिस दुनिया के सबसे सुंदर शहरों में शुमार है। यह फैशन और ग्लैमर राजधानी माना जाता है। यहां का मुख्य आकर्षण एफिल टावर, लौवर और नोट्रे डैम हैं। पैरिस में अनेक पहाडिय़ां हैं जो शहर के सौंदर्य को और बढ़ा देती हैं। सबसे ऊंची पहाड़ी माउंट मार्टे है। यह नगर के उत्तर में है। शहर के बीचोंबीच से बहती है सेयन नदी। यह लगभग 8 मील की दूरी तक नगर के बीच से बहती है। इस पर करीब 32 पुल हैं।
पेरिस यातायात के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इस नगर से होकर 5 रेलपथ और राजपथ गुजरते हैं। पैरिस में 100 मील से अधिक भूमिगत रेलपथ हैं, जो मेट्रो कहलाते हैं। पैरिस संसार के सबसे बड़े वायुमार्ग केंद्रों में से एक है। ले बाउरजेट और ओरली पैरिस के दो प्रधान हवाई अड्डे हैं। पैरिस में कई सुदर भवन हैं जिनमें राष्ट्रपति का भवन भी एक है। इसे पैलेस दे ला इली कहते हैं। यह कॉनकोर्डे के उत्तर-पश्चिम में है। यहाँ का सबसे सुंदर गिरजाघर नोत्र देम कैथेड्रल है जो होटल दिवन के ठीक विपरीत ईल दे ला सीने के पास स्थित है।