फिर झुका दिल्ली का सिर: नाबालिग से गैंगरेप

rape 5
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक और गैंगरेप की वारदात ने शर्मशार किया है और लोग इस घटना से दहल गए हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के अमन विहार में मार्निंग वॉक पर गई एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। जानकारी के अनुसार, अमन विहार में 11वीं की एक छात्रा मॉर्निंग वॉक पर गई थी। किडनैप करने के बाद उससे गैंगरेप को अंजाम दिया गया। इस मामले से जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़त का अपहरण करने के बाद आरोपी मोहम्मद और नौशाद उसे अपने घर ले गए और गैंगरेप किया। पड़ोसियों ने शक होने पर पीडि़त को वहां से छुड़ाया। पड़ोसियों ने दोनों आरोपियों को पकडऩे के बाद उनकी पिटाई की और फिर उनके आधे बाल मुंडवा दिए। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के आधे बाल काट दिए और पूरे मोहल्ले में घुमाया। इसके बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।