पीएम मोदी का पीछा करते हैं डेढ़ करोड़ ट्विटिया

tweeter modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर फॉलोअरों की संख्या डेढ़ करोड़ से ज्यादा हो गई है। अब वे ट्विटर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के दूसरे बड़े राजनेता बन गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ट्विटर पर फॉलोअरों के मामले में सबसे बड़े राजनेता हैं। वे शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बाद भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी हैं। हालांकि सबसे ज्यादा फॉलोअरों की बात की जाए तो कैटी पेरी और जस्टिन बीबर ओबामा से भी आगे हैं। नरेंद्र मोदी अपनी बातें कहने के लिए ट्विटर को बड़े प्लेटफार्म के तौर पर अपनाते हैं। 2014 के चुनाव जीतने के बाद उनकी ओर से किया गया ट्वीट कि भारत की विजय। अच्छे दिन आने वाले हैं को सबसे ज्यादा 75 हजार लोगों ने रीट्वीट किया था। मोदी जनवरी 2009 से ट्विटर पर सक्रिय हैं। अब तक 9382 संदेश ट्वीट कर चुके हैं। वे खुद ट्विटर पर 1200 से ज्यादा लोगों को फालो करते हैं। पिछले एक साल में उनके साथ 88 लाख फॉलोअर जुड़ चुके हैं।