देश भूल सा गया भगत सिंह का जन्मदिन

Bhagat-Singh-4नई दिल्ली। देश में हर तरफ सोशल मीडिया और सूचना तंत्र का प्रभाव काफी बढ़ गया है। छोटा हो या फिर बड़ा मोबाइल से लेकर उन सभी यंत्रों पर तमाम विषयों की खोज खबर लेता रहता है मगर शायद देश के लोगों को भारत की आजादी के हीरो सरदार भगत सिंह का जन्मदिन याद करने की भी फुरसत नहीं है। फिल्मी सितारों या फिर कोई भी ऐसे व्यक्तित्व को जिसको जानते तक भी न हो उनको अपनी भावनाएं से परिचित करवा देते हैं। फेसबुक पर मैसेजों की बाढ़ सी आ जाती है मगर सरदार भगत सिंह के लिए किसी ने एक लाइन भी नहीं लिखी। मालूम होकि आज के ही दिन 27 सितम्बर 1907 को शहीद भगत सिंह का जन्म पंजाब प्रांत के लायलपुर के बंगा जोकि अब पाकिस्तान में है हुआ था। शेरे पंजाब भगत सिंह के दिलो दिमाग पर जलियांवाला कांड काफी गहरा असर डाल गया था। और उन्होंने वक्त आने पर इसका प्रतिवाद भी किया। अंग्रेजों के क्रूर पंजे से वह बच नहीं सके और 23 मार्च 1931 को उनको लाहौर जेल में फांसी दे दी गयी।

भारत के सच्चे सपूत को सच्चे मन से श्रद्धांजलि।