लोकायुक्त के नाम पर सस्पेंस बरकरार: बैठक खत्म

lokauktलखनऊ। यूपी में लोकायुक्त की नियुक्ति के सिलसिले में चयन समिति की बैठक रविवार को सीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई। चयन समिति में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधानसभा में विपक्ष के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ शामिल हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित लोकायुक्त के नाम पर आपत्ति करते हुए राज्यपाल राम नाईक पत्रावली चार बार वापस कर चुके हैं।
सरकार न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) रवीन्द्र सिंह को लोकायुक्त बनाने की पक्षधर थी, लेकिन नाईक के साथ ही मुख्य न्यायाधीश ने भी सिंह के नाम पर असहमति जता दी। अब इस पद पर न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) वीरेन्द्र सिंह यादव के नाम की चर्चा चल रही है, हालांकि सरकार ने कुछ और नाम सुझाए हैं। न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) वीरेन्द्र सिंह यादव इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जनवरी 2011 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें 24 नवम्बर, 2012 को राज्य उपभोक्ता फोरम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस पद पर उनका कार्यकाल जनवरी 2016 तक है।