खाएं ये 6 चीजें और स्ट्रेस को दूर भगाएं

stressedहेल्थ डेस्क। मॉडर्न अन्हैल्दी लाइफस्टाइल के साइड इफैक्टस को दूर करना चाहते हैं, तो काजू, बेरीज और चॉकलेट खाएं। विशेषज्ञों के मुताबिक, ये चीजें स्ट्रेस दूर करने और खुश रहने में मदद करती हैं। ऑनलाइन हैल्थ पोर्टल हेल्प मी डॉक के फाउंडर सुव्रो घोष ने स्ट्रेस दूर करने वाली खाने की चीजों की लिस्ट जारी की है।
ऐवोकाडो: ऐवोकाडो विटामिन ई, बी और पोटेशियम के साथ कई तत्वों से भरपूर है। भूख और खून में ग्लूकोज को मेनटेन करके यह स्ट्रेस दूर करता है।
काजू- काजू जिंक से भरपूर है जो कि मेंटल डिप्रेशन और बेचैनी को दूर करने में बेहद कारगर है।
बेरी (जामुन, स्ट्रॉबरी जैसे फल): बेरी में विटामिन सी होता हैं, इनसे स्ट्रेस दूर होता है।
चॉकलेट: सबकी पसंदीदा चॉकलेट फील गुड फैक्टर यानी मूड को अच्छा करने में मददगार है।
ग्रीन टी: ग्रीन टी मेंटल परफोर्मेंस को सुधारने और ब्रेन सेल्स को एक्टिव करने में मदद करती है।
केला: पोटैशियम से भरपूर केला, दिल की धड़कन को नॉर्मल करने में मदद करता है। इससे ब्रेन तक ऑक्सीजन पहुंचाती है और बॉडी में पानी के संतुलन को बनाए रखता है।
अखरोट: अखरोट स्ट्रेस से लडऩे, शांत और खुश रहने में मदद करता है।