देश को वैदिक भारत बनाएगा विहिप

vhp 2 oct

अयोध्या। इस राष्ट्र को कुछ लोग ईसाई लैण्ड और ग्रीन लैण्ड बनाना चाहते हैं जबकि विश्व हिन्दू परिषद इस देश को वैदिक भारत बनाने में सक्रिय है। वेद साक्षात् धर्म हैं। और वह ही इस देश का आधार स्तम्भ है जिसकी रक्षा हर हाल में करनी ही होगी। शुक्रवार को कारसेवकपुरम श्रीराम वेद विद्यालय द्वारा आयोजित वेद पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास शास्त्री ने यह विचार प्रकट किया। उन्होंने कहा देश में समरसता आवश्यक है। विषमता को दूर कर समरस भारत बनाने के लिए वेद आधार बन सकते हैं। इसके लिए वैदिक पाठशालाओं की स्थापना सम्पूर्ण भारत वर्ष में होनी ही चाहिए। उन्होंने कहा आज पाश्चात संस्कृति जिस प्रकार से हमारे देश में हावी हो रही है उससे बचने का एक ही मार्ग है कि हम अपनी पुरातन वैदिक संस्कृति को अक्षुण्य बनायें।