जानिए कहां है दुनिया का सबसे खतरनाक होटल

peru hotelटूरिज्म डेस्क। आज हम आपको बताते है दुनिया का खतरनाक होटल जिसे देख कर आप डर भी जाएगे और हैरान भी हो जाएगे। अधिकतर होटल बिल्डिंग मे मिलेगे, लेकिन ये एक ऐसा होटल है जो ऊंची चट्टान में बना हुआ। स्काईलॉज होटल,पेरू ये होटल 400 फीट ऊंची चट्टान पर बना है और इसे विश्व का सबसे खतरनाक होटल माना जाता है। ये होटल पेरू की सैक्रेड वैली की ऊंची पहाड़ी पर बना है। ये स्काईलॉज होटल को दुनिया का सबसे खतरनाक होटलों में से एक है। सैक्रेड वैली की पहाड़ी में तीन पॉड बनाए गए हैं जो की ट्रांसपेरेंट है और लगभग इसमे आठ लोग आराम से सो सकते हैं। ये पॉड्स पहाड़ी से सटकर बने है और इसमे पहुचने के लिए जिपलाइन का इस्तेमाल किया जाता है। इस होटल मे पहुच कर सैक्रेड वैली का नजारा देखने लायक होता है क्योंकि वहा से ये बेहत खूबरूरत दिखता है, जिसका कोई जवाब ही नहीं है। ये पॉड एल्युमिनियम से बनाया गया है। इन पॉड्स में आपको चार बेड, एक बाथरूम और डाइनिंग रूम देखने को मिलेगे है और साथ की छह खिड़कियां भी हैं ताकि आपको वेंटिलेशन की कोई प्रॉब्लम न हो और आप खूबसूरत नजारा भी दिख सके। और इस होटल का किराया है 200 पाउंड (लगभग 20 हजार रुपए)।