किसानों को आलू की उपज का मिले सही मूल्य: मुख्य सचिव

up govtलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने समस्त सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आलू किसानों को उनके उपज का उपयुक्त मूल्य दिलाने हेतु आलू की बिक्री उचित दर पर सुनिश्चित कराने के लिए कसानों के हित में आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आलू किसानों के साथ है उनकों उनकी उपज का वाजिब दाम प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि देश के अन्दर आलू के कम उत्पादन वाले प्रदेशों – केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट एवं दिल्ली जहां पर आलू के बाजार भाव अपेक्षाकृत अधिक चल रहें हैं, को प्रदेश से आलू की आपूर्ति किये जाने हेतु बड़े व्यापारियों के साथ विचार-विमर्श करके आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित करायी जाय। उन्होंने समस्त जिलाधिकारी, लाईसेन्सिंग अधिकारी (शीतगृह) को यह भी निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर शीतगृह स्वामियों के साथ बैठक करके भण्डारण प्रभार शुल्क में कमी करने हेतु सहमति बनायी जाय।