वायुसेना दिवस पर पीएम मोदी का ट्वीट : अदम्य साहस से की देशसेवा

tweeter modiनई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने वायुसेना को आज उसकी 83वीं वषर्गांठ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसने अदम्य साहस के साथ भारत की सेवा की है और वह देश की वायुसीमा की सुरक्षा करने और आपदाओं के समय मदद करने में हमेशा अग्रणी रही है। मोदी ने ट्वीट किया कि मैं वायुसेना दिवस पर वायुसेना के हमारे जवानों को सलाम करता हूं। उन्होंने हमेशा अदम्य साहस एवं प्रतिबद्धता से देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि हमारी वायुसेना ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह हमेशा आगे रही है, फिर भले ही वह हमारी वायु सीमा की रक्षा का मामला हो या आपदाओं में मदद करने की बात हो। वायु सेना आज अपनी 83वीं वषर्गांठ मना रही है। भारतीय वायुसेना की स्थापना ब्रिटिश शासन काल में 8 अक्टूबर 1932 में हुई थी। तब इसे ब्रिटिश एयरवेज के नाम से जाना जाता था लेकिन आजादी के बाद इसका नाम बदलकर भारतीय वायुसेना कर दिया गया। आज जगुआर के अलावा एमआई17, एमआई35, सुखोई के अलावा अन्य लड़ाकू विमान भी आसमान में उड़ान भरकर हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे