बिहार में है शैतानों से मुकाबला: नरेन्द्र मोदी

pm modiमुंगेर। पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनको पहली बार पता चला है कि बिहार में इंसानों के अलावा शैतानों से भी मुकाबला है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस ने जमकर लूटा उसके बाद छोटे भाई और बड़े भाई की सरकार ने बिहार को रसातल में पहुंचा दिया।मुंगेर में मोदी ने कहा कि गुजरात में कई साल तक सीएम रहा हूं। लंबे समय बाद भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया, लेकिन ऐसी रैली सुबह के समय में नहीं हो पाती है। मैं हैरान हूं कि आप लोग सोते हो या नहीं सोते हो। ये दृश्य अपने आप में सुबूत है कि हवा का रुख किस ओर है।कहा कि राजनीतिक गणितज्ञों को उनके सारे समीकरणों को इस बार बदलने को मजबूर कर दिया। पहले यहां का चुनाव कुछ नेताओं और जातियों के इर्द-गर्द हुआ करता था, लेकिन पहली बार यहां का चुनाव विकास पर केंद्रित हुआ है। मुंगेर की उस धरती पर आने का सौभाग्य मिला जहां योग को आधुनिक पहचान मिली। मुंगेर की योग पीढ़ी है, जिसने दुनिया को योग दिवस मनाने के लिए प्रेरित किया। दुर्भाग्य देखिए कि जो कभी जेपी के गीत गाते थे, आज वही लोग उस कांग्रेस के साथ बैठे हैं, जिसने जेपी को जेल भेजा था। ये स्वाथ्र्य नहीं है तो क्या है, ये जेपी के साथ धोखा नहीं है तो क्या है। राममनोहर लोहिया जिनके खिलाफ जीवन भर लड़े उनके नाम पर जीने वाले लोग आज उनके साथ ही खड़े हैं। मोदी ने कहा, मुंगेर की धरती पर आया हूं तो स्वभाविक है कि नंदलाल भोज के बारे में बात करूं। तारापुर में जन्में नंदलाल भोज ने देश के संविधान को नया रंगरूप देने का कार्य नंदलाल ने किया, जो इसी धरती पर पैदा हुए थे। मेरा जन्म गुजरात की धरती पर हुआ है, ये वो धरती है जहां चरखाधारी महात्मा गांधी का जन्म हुआ। ये वो धरती है जहां चक्रधारी कृष्ण ने द्वारिका बनाया। आज भी उस धरती पर इनकी छाया कितनी है। यही कारण है कि वहां के यदुवंशी जिन्होंने स्वेत क्रांति दी, वे कितने समृद्ध है। लेकिन यहां के एक नेता क्या-क्या खा रहे हैं।