मोदी बोले: बिहार को तबाह करने वालों को सजा देने का चुनाव

modi-gaya-rally_पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में लड़ाई महास्वार्थबधन बनाम एनडीए है। लालू प्रसाद इस चुनाव से बाहर हैं, लेकिन रिमोट से सरकार चलाना चाहते हैं। मोदी ने कहा कि ये चुनाव पुरानी सरकारें, जिन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया, उनको सजा देने का चुनाव है। यहां के मतदाता उन लोगों को सजा देने का संकल्प कर लिया है, जिन्होंने बिहार को तबाह कर दिया। इसलिए 16 को आप ही हिंदुस्तान की सुपी्रम कोर्ट हो, आप ही बिहार के न्यायाधीश हो। 16 को बटन दबाकर गुनहगारों को सजा देना आपके हाथ है। इस चुनाव में एक ओर महास्वार्थबंधन है और दूसरी ओर एनडीए है। महास्वार्थबंधन को जानते हैं क्या, इसमें कांग्रेस, लालू और नीतीश कुमार हैं। किसी जमाने में 440 सीट वाली कांग्रेस अब 40 सीट पर आ गई, दूसरे लालू जी से पूछें, इस बार वे चुनाव से बाहर क्यों हैं? उन्होंने ऐसा क्या किया कि हिंदुस्तान की कोर्ट ने उनको बिहार की राजनीति से बाहर कर दिया? (भीड़ से पूछा तो जवाब आया चारा घोटाला)।
लालू प्रसाद रिमोट से बिहार से चलाना चाहते हैं। बोलते हैं मैं बिग बॉस हूं, जैसा कहूंगा वैसा करना पड़ेगा। मैं नचाऊंगा और वे नाचेंगे। भीड़ से पूछा क्या ऐसी सरकार चाहिए बिहार में? तीसरे हैं, जिनका अहंकार उन्हें ले डूबा है। सबसे बड़ा वो पाप किया है जिसकी सजा जनता देगी। एक दलित का बेटा मुख्यमंत्री बना तो उसे निजी स्वार्थ के लिए सत्ता से हटा दिया। उन्होंने जंगलराज के खिलाफ और आज जंगलराज लाने के लिए लाल जालिम बिठाकर दुनिया को समझाने चले हैं। जिस राज्य का चुनाव होता है, उस राज्य की सरकार को अपने कार्य का हिसाब देना होता है। पाई-पाई का हिसाब देना चाहिए। बिहार में ये गठबंधन के जो लोग आए हैं, इन्होंने 60 साल तक राज किया है। 35 साल तक कांग्रेस ने राज किया और 25 साल बड़े भाई और छोटे भाई ने राज किया। ये तीनों वो हैं, जो कभी एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे हैं। हर चुनाव में एक-दूसरे को गाली देते रहे हैं। कभी बिहार के मुद्दे को लेकर एक नहीं हुए। कभी मनमोहन की सरकार में या हमारी सरकार में एक साथ नहीं आए। अब कुर्सी के लिए एक साथ हो गए हैं। इस चुनाव में वे 60 साल के अपने कार्य का हिसाब दें। बिहार के लिए इतने दिनों में क्या किया उसका हिसाब दें।