वोट मांगते नजर आये सिंघम अजय देवगन

ajay-devganपटना। बिहार चुनाव में राजनेताओं के साथ ही अब फिल्मी सितारों का भी मेला लगने लगा है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने व्यक्तिगत प्रचार के लिए स्टार कलाकारों को बुलाना शुरू कर दिए है। गंगाजल फिल्म के हीरो अजय देवगन भी इसी कड़ी में जमुई के झाझा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी के झाझा विधानसभा सीट पर प्रत्याशी डॉ. रविन्द्र यादव ने बताया कि उन्होंने बिहार की राजनीति पर बनी फिल्म गंगाजल के हीरो अजय देवगन को प्रचार के लिए बुलया है। वे व्यक्तिगत कारणों से उनके प्रचार के लिए आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस व जदयु के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए भी अलग अलग फिल्मी चेहरो के आने उमीद है। इसमें अभी तक माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार के आने की चर्चा जोरो पर है।