पहाड़ों पर बारिश, इलाहाबाद में उफनाई गंगा

ald ganga
इलाहाबाद। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश की वजह से इलाहाबाद में भी गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। पानी के लगातार बढऩे से यहां बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसकी वजह से संगम तट से पंडे और बाकी लोग अपना सामान हटाने लगे हैं। अगर पहाड़ों पर बारिश लगातार जारी रही तो आने वाले दिनों में यमुना का जल किले की दीवार तक पहुंचने के आसार हैं।
गंगा का स्तर तेजी से बढ़ा : सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि करीब तीन दिन पहले हरिद्वार से गंगा में 61 हजार क्यूसेक पानी छोड़ गया था। इसकी वजह से पूरे रास्ते गंगा का स्तर काफी बढ़ गया। बुधवार को भी हरिद्वार से 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे गंगा का स्तर 13 सेंटीमीटर बढ़ गया। वहींए यमुना में भी जलस्तर 22 सेंटीमीटर बढ़ चुका है। इस मामले में यूपी सिंचाई विभाग ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग से बात की हैए ताकि ज्यादा पानी न छोड़ा जाए।