स्वामी राम भद्राचार्य का ऐलान देश में होंगे 5 नये बदलाव

Rambhadracharyaअयोध्या। श्रीरामबल्लभाकुंज में निर्मित होने जा रहे रामार्चन भवन का शिलान्यास करने अयोध्या पहुंचे पद्म विभूषण से अलंकृत जगत गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि 6 दिसम्बर 2018 तक रामनगरी में भव्य मंदिर निर्माण हो जायेगा। 2018 तक देश में 5 नये बदलाव होगें पहला बहुप्रतीक्षित श्रीराममंदिर का निर्माण पूरा होगा। पूरे देश में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध होगा तथा गौमाता राष्ट्रीय धरोहर घोषित होंगी। उसी समय तक हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा भी प्राप्त हो जायेगा। गंगा के स्वच्छता अभियान के कार्य भी आधा पूर्ण हो जायेगा तथा 2018 तक ही श्रीरामचरित मानस राष्ट्रगं्रथ घोषित हो जायेगा।
भद्राचार्य ने कहा कि राममंदिर के संदर्भ में अब राजनीति छोड़ देनी चाहिए। इस सवाल के बाबत की वह किस आधार पर यह दावा कर रहे हैं कि 2018 तक मंदिर निर्माण अवश्य हो जायेगा। उन्होंने कहा कि वह आध्यात्मिक आधार पर मंदिर निर्माण का दावा कर रहे हैं, सरकार की भी मंशा है मंदिर निर्माण हो। हालांकि उन्होंने इस संदर्भ में सरकार से किसी प्रकार की वार्ता होने से इंकार किया। बीफ खाने को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बयान पर जगत गुरू ने कहा कि लालू पागल हो गये हैं, जो पागल हो जाता है, उसका बयान प्रमाणिक नहीं माना जाता। ऋग्वेद से हनुमान चालीसा पर्यन्त कुल डेढ़ लाख पृष्ठ हैं जिसमें मांस खाने का निषेघ है, गोमांस का सेवन तो बहुत दूर की बात है। उन्होंने लालू यादव को देशद्रोही बताते हुये उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की। भद्राचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री देश में जो 9 ब्रांड अम्बेसडर चुने हैं उनमें वह भी शामिल हैं। उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया गया है। सरकार का पूरे देश में 65 लाख शौचालय बनवाने का लक्ष्य था लेकिन अब तक 95 लाख शौचालय बन चुके हैं।