चुनावी रंजिश में फायरिंग, एक की मौत

imagesमुजफ्फरनगर। चुनावी व्यंग किये जाने को लेकर प्रधान जमशेद झोझा व पूर्व प्रधान अम्मार शेखजादा के मध्य फायरिंग की घटना हुई। जिसमें जमशेद झोझा के भाई नौशाद द्वारा हाफिज उलेह पर गोली चलायी गयी जो भूरा उर्फ खालिद को लगी। घायल अवस्था में भूरा उर्फ खालिद को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनसुार जमशेद झोझा व अम्मार शेखजादा पक्ष की महिलाएं जिला पंचायत सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या 43 से प्रत्याशी हैं। इस संबंध में थाना भोपा पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।