आजादी के बाद पहली बार जहानाबाद के लोगों ने डाला वोट

bihar-electionपटना। बिहार चुनाव में इस बार दलित और पिछड़े वर्ग के लोग भी बढ़ चढ़ कर वोट डाल रहे हैं। आपको बता दें कि जहानाबाद उन इलाकों में से एक है जहां पर आजादी के बाद से लोगों ने वोट नहीं डाला है लेकिन यह लोग भी इस बार वोट डालने गये। बिहार की 32 सीटों पर द्वितीय चरण का मतदान हुआ जिनमें से 23 सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं। यही डर था कि लोग यहां पर वोट डालने नहीं जाना चाहते हैं मगर हैरत की बात रही कि यहां पर कई 80 साल की उम्र के बजुर्ग ऐसे हैं जिन्हें आज तक दबंगों ने उस रास्ते पर ही नहीं जाने दिया जो पोलिंग बूथ तक जाता है। गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को पहले चरण के चुनाव में 49 सीटों पर वोट डाला गया था जिसमें 57 फीसदी वोटिंग हुई थी। गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर में आज मतदान हो रहा है। कई पोलिंग बूथ पर सुबह सुबह मतदाताओं की कतार दिख रही है। इसके बाद से प्रशासन भी इसे लेकर सतर्क हो गया था। प्रशासन और मीडिया भी इनकी खूब मदद कर रहा है।