गौहत्या की सजा वाले लेख से आरएसएस का किनारा

Modi-n-RSS-नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्र पाञ्चजन्य में गाय को मारने की अफवाह के बाद दादरी में एक शख्स की पीटकर हत्या करने के मामले को सही ठहराया गया। पाञ्चजन्य के एक लेख में कहा गया है कि वेदों में गाय को मारने वाले पापियों की हत्या का आदेश दिया गया है। हालांकि इस लेख पर विवाद होने के बाद आरएसएस के डॉक्टर मनमोहन वैद्य ने इसका खंडन करते हुए कहा कि आरएसएस इस तरह की घटनाओं का कभी सपोर्ट नहीं करती है। वह उसकी निंदा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पाञ्चजन्य और आर्गेनाइजर आरएसएस के मुखपत्र नहीं हैं।