शाह बोले: लालू कभी कौवा तो कभी कबूतर काटते हैं

amit bjpपटना। बीजेपी प्रेसीडेंट अमित शाह ने कहा कि भाजपा आरक्षण में किसी भी प्रकार के बदलाव की विरोधी है। आरक्षण पर आरएसएस ने अपना रूख साफ कर दिया है। उन्होंने कह कि नीतीश कुमार सरकार बनाते हैं तो उसे रिमोट से लालू चलाएंगे। बीजेपी आरक्षण की समर्थक है। लालू पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कह कि लालू के बयान का जवाब नहीं दे सकता। वे कभी कौवा काटते हैं, कभी कबूतर। कभी हल्दी लगाते हैं। शाह ने कहा कि महागठबंधन मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहा है। अमित शाह ने कहा कि महागठबंधन ने दलितों व पिछड़ों का शोषण किया है। उसने जनता को केवल सब्जबाग दिखाया है। जहां-जहां भाजपा की सरकार है, 24 घंटा बिजली पहुंचाई है। हर गांव में विकास किया है। भाजपा शासित प्रदेशों में तेजी से विकास हुआ है। नीतीश के राज मेें रोजगार के लिए लाखों बिहारियों का पलायन करना पड़ रहा है। बीजेपी व संघ के रिश्ते पुराने हैं। दोनों के बीच कोई अंतर्विरोध नहीं है। भागवत ने कभी आरक्षण के मुद्दे पर ऐसा नहीं कहा कि हम आरक्षण की व्यवस्था को बदल दें। आरण्सण्स व बीजेपी आना-अपना काम कर रहे हैं।बिहार नहीं, हर चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण होता है। भाजपा के बड़े नेजा वहां जाते हैं। चुनाव के बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड व भाजपा की बैठक होगी। उसमें मुख्यमंत्री तय किया जाएगा।