सलमान की अभिनेत्रियों ने तोडी बोल्डनेस की हदें!

hate story 3मुम्बई। बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली जरीन खान अपनी आने वाली फिल्म हेट स्टारी-3 को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। 2 मिनट 42 सेकेंड के इस ट्रेलर में जबरदस्त बोल्ड सीन फिल्माये गए हैं। कहा जाए तो ट्रेलर में बोल्ड सीन के अलावा कुछ भी नहीं है। अभी इस ट्रेलर को रिलीज हुए 24 घंटे भी नहीं हुए और इसे 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।इस फिल्म में अभिनेत्री डेजी शाह, जरीन खान, शरमन जोशी और करन सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। जरीन खान और डेजी शाह ने यहां बोल्डनेस की सारी हदें तोड दी हैं। आपको बता दें कि डेजी शाह और जरीन खान को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले सुपरस्टार सलमान खान हैं। वैसे करन सिंह ग्रोवर को आपने बिपाशा के साथ अलोन में बोल्ड सीन करते हुए देखा होगा लेकिन यहां इसबार वो पिछली फिल्म से बहुत आगे निकल आए हैं। करन के अलावा शरमन जोशी भी इंटिमेट सीन करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा ट्रेलर देखने के बाद आप सोचेंगे की बोल्ड सीन के अलावा इसमें था क्या। जऱीन की बोल्डनेस देख एक पल के लिए आप हैरान भी हो सकते हैं क्यों कि उनका ऐसा अवतार आपने उनका कभी नहीं देखा होगा!