बौखला गयी है भाजपा व कांग्रेस: राजेन्द्र चौधरी

leader-rajendra-chaudhryलखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है भाजपा में बौखलाहट है तो कांग्रेस को कोई दिशा ही नहीं सूझ रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के प्रति जनता का गहराता विश्वास और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता उन्हें पच नहीं रही है। उन्हें प्रदेश में हो रहे विकास से से भी चिढ़ है क्योंकि उन्हें लगता है कि अब अगले विधान सभा चुनाव में उन्हें अपना अस्तित्व बचाना भी मुश्किल हो जाएगा। जनता विकास चाहती है और ये दल रचनात्मक विरोध की जगह केवल विरोध की राजनीति कर रहे हंै। प्रदेशवासी इसे पसंद नहीं कर रहे हैं।
कांग्रेस ने राजभवन तक एक मार्च निकाला और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर लौट गए। रालोद ने भी इसमे खानापूरी कर ली। उनके ज्ञापन में जनसमस्याओं का कोई जिक्र नहीं था। प्रदेश के लोग महंगाई की मार से त्रस्त है। बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश में विकास की गतिविधियों के रास्ते में केन्द्र का रोड़ा न अटके इस बारे में कांग्रेस नेता राज्यपाल जी से बात करने नहीं गए थे। वे गए थे अपने एक विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में जिन पर वाराणसी में हुई एक घटना के संबंध में प्रशासन ने कार्यवाही की है। इस मामले में कानून हीं अपना काम करेगा।