नई दिल्ली। प्रेसीडेंट प्रणव मुखर्जी, उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी, पीएम नरेन्द्र मोदी ने दशहरा के शुभ अवसर पर देश के सभी नागरिकों को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छी ताकतों के विजय की प्रतीक है और यह लोगों में भाईचारा और अपनत्व की भावना का संचार करता है। नेताओं ने कहा कि परम्परागत उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दशहरा बुराई पर अच्छी ताकतों के विजय की प्रतीक है और यह लोगों में भाईचारा और अपनत्व की भावना का संचार करता है। ईश्वर करे, यह त्यौहार देश में शांति, सद्भावना और समृद्धि लाएं। पीएम नरेन्द्र मोदी सहित देश भर के तमाम नेताओं ने देशवासियों को विजयदशमी पर्व पर बधाई दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, सीएम अखिलेश यादव ने भी लोगों को बधाई दी है।