कुल्लू में देवताओं का महाकुंभ

kullu1नेशनल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आज से देवताओं का महाकुंभ शुरू गया है। इसके लिए कुल्लू का ऐतिहासिक ढालपुर मैदान पूरी तरह से सज गया है और प्रशासन ने सारे इंतजाम पूरे कर लए हैं। लगभग तीन सौ देवी-देवताओं की अगुवाई में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ कुल्लु दशहरे का आगाज होता है। इस दौरान आनी, बंजार घाटी, उझी वैली तथा लगवैली के सभी देवी-देवता आराध्य देव महाराज रघुनाथ के दरबार में शीश नवाएंगे और सात दिन तक अपने-अपने अस्थाई शिविरों में ढालपुर मैदान में ही विराजमान रहेंगे। इस देव महाकुंभ में प्रदेश के सभी जिलों के आलावा देश-विदेश के श्रद्धालु भी भगवान रघुनाथ और अठारह करढू के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। सात दिन बाद देव परंपरानुसार लंका दहन के बाद तमाम देवी-देवता देव मिलन कर आराध्य देव रघुनाथ से विदा ले कर अपने देवालय को लौटेंगे।