महिला के अंडरगारमेंट में निकला करोड़ों का सोना

goldमुंबई। कस्टम एंड एक्साइज की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने मुंबई एयरपोर्ट से दो ऐसी महिलाओं को भी गिरफ्तार किया जो अपने अंडरगारमेंट में सोना छिपाकर ला रही थी। कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से लौटकर आई बंसी कोठारी नाम की एक महिला को शक होने पर रोक लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 100-100 ग्राम के पांच गोल्डबार बरामद की गई। इस महिला ने ये गोल्डबार अपने अंडरगारमेंट में छिपा रखी थीं। कस्टम अधिकारियों ने सोना जब्त कर लिया है।
दूसरी घटना में फ्लाइट संख्या- एआई984 से आई नूरजहां नामक महिला को कस्टम अधिकारियों ने शक होने पर रोक लिया। उसके पास से सोने की तीन बार बरामद की गई। महिला ने इन्हें अपने अंडरगारमेंट में छिपा कर रखा था। अधिकारियों ने इस सोने को भी जब्त कर लिया। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक दो दिन में करोड़ों रुपये का सोना जब्त किया गया है।