कन्नौज कांड: हालात तनावपूर्ण फिर भी नियंत्रण में

UP-Police-alertकन्नौज। सीएम अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव के क्षेत्र कन्नौज में दो दिन पहले दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद आज तीसरे दिन भी स्थिति तनावपूर्ण है। कल बवाल बढऩे पर शहर को सीमा सुरक्षा बल (बीसएफ) के हवाले कर दिया गया था। इसके बाद से बवाल तो नहीं हुआ, लेकिन माहौल में तनाव है। कन्नौज में परसों दुर्गा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा के दौरान बवाल में एक युवक की मौत हो गई थी। कल बवाल काफी बढऩे के बाद डीएम ने कफ्र्यू लगा दिया था। इसके बाद भी फायरिंग व पथराव जारी रहा। कई दुकानों में आगजनी व तोडफ़ोड़ के साथ दो बाइकें फूंक दी गईं। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने पहले शहर में कफ्र्यू लगाने की बात कही लेकिन बाद में इससे इन्कार कर दिया। इसके बाद शहर में बीएसएफ तैनात कर दी गई थी। कन्नौज में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी है। यहां पर अपर पुलिस अधीक्षक की अगुआई में हो रहा गश्त। अभी भी पुलिस लोगों को घरों से निकलने से रोक रही है।
एजेंसियां