…जहां चॉकलेट से प्रसन्न हो जाते हैं भगवान

Balasubramania-swamy-temple-vennamalai-kerala
फीचर डेस्क। दक्षिण भारत में एक भगवान ऐसे हैं कि जोकि भक्तों की चढ़ाई चाकलेट से प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान मुरुगन को यहां प्रसाद के रूप में चॉकलेट चढ़ती है। मुरुगन, कार्तिकेय या सुब्रह्मण्यम भगवान शिव के पुत्र के ही नाम हैं। दक्षिण भारतीय राज्य केरल में सालभर पर्यटकों का आगमन बना रहता है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक अलप्पुझा नौका दौड़, समुद्री तटों, समुद्री उत्पादों, कॉयर उद्योग और मंदिरों के लिए जाना जाता है। इनमें भी एक मंदिर ऐसा है जहां भगवान को खुश करने के लिए चॉकलेट का प्रसाद लगाया जाता है। भारत में आम तौर पर देवताओं को मिठाई और फूल चढ़ाकर उसे प्रसाद के रूप में दिया जाता है, लेकिन अलप्पुझा में थेकन पलानी बालासुब्रह्मण्यम मंदिर बिल्कुल अलग है। इस मंदिर में प्रभु मुरुगन को चॉकलेट चढ़ाई जाती है जो बाद में प्रसाद के रूप में भक्तों के बीच बांट दी जाती है। विदेशी पर्यटक व दूसरे राज्यों से आए लोग मंदिर में डिब्बा भरकर चॉकलेट लाते हैं। शहर के बाहरी सुब्रह्मण्यमपुरम इलाके में बना यह मंदिर स्थानीय लोगों के बीच मंच मुरुगन के नाम से मशहूर है। हर धर्म, जाति और संप्रदाय के लोग भगवान मुरुगन का आशीर्वाद हासिल करने के लिए ढेर सारी चॉकलेट लेकर आते हैं।