समाज में सहिष्णुता बनाये रखने की जरूरत: राम माधव

care about ngoलखनऊ। केयर अबाउट पीपल फाउंडेशन एवं पायनियर टूटोरियल्स द्वारा आयोजित एकात्म मानवदर्शन पर व्याख्यान में राम माधव जनरल सेक्रेटरी, भारतीय जनता पार्टी ने समाज में सहिष्णुता एवं सद््भाव बनाये रखने की अपील की। माधव ने महिला सशक्तिकरण को देश की प्राथमिक जरुरत बताते हुए उसपर सभी लोग को काम करने का सन्देश दिया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की एकात्म मानवदर्शन पर अपने व्याख्यान से माधव ने लोगों के विचारों को एक सकतरकमक दिशा प्रदान करी ! कार्यक्रम में हृदयनारायण दीक्षित ने भी एकात्म मानवदर्शन पर अपने विचार रखे और विभिन्ता से भरे हिंदुस्तान में इस दर्शन की उपयोगिता को उजागर करें। महेंद्र सिंह ने सम्मिलित लोगों को अपने प्रभावशाली व्यक्तव्य से देश को आंतरिक रूप से मजबूती प्रदान करने का आवाहन किया। कार्यक्रम के आयोजक राम प्रताप सिंह , राघव पाण्डेय , अभिजात मिश्रा एवं सचिन उपाध्याय ने व्याख्यान से निकले सन्देश को जनमानस तक पहुचाने का संकल्प लिया।