पत्नी को 2700 लोगों से कराया हमबिस्तर: कमाए 1 करोड़

hum bistarनेशनल डेस्क। अक्सर सुनने में आता है कि जुए में पत्नी को दांव पर लगा दिया मगर यहां एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप चौंक जायेंगे। फ्रांस में एक व्यक्ति ने पैसों के लालच में अपनी पत्नी को 2700 से अधिक लोगों के साथ सोने के लिए मजबूर किया। इसके एवज में उसने करीब एक करोड़ रुपये की कमाई की।
जानकारी के मुताबिक, पेरिस के उत्तरी क्षेत्र में अवस्थित मॉक्स निवासी 54 वर्षीय शख्स अपनी 46 वर्षीय बीवी से जिस्मफरोशी करवा कर पांच हजार पाउंड प्रति माह कमाए। इस पर स्थानीय अदालत में मामला चल रहा है। यह शख्स अपनी बीवी द्वारा क्लाइंट्स को खुश करने के दौरान घर के बाहर इंतजार करता था। कई बार वह अपनी फैमिली कार में पांच साल के बच्चे के साथ अपनी बीवी का इंतजार करता था। पुलिस ने दस साल पूर्व विवाहित इस दंपति को बीते मंगलवार को गिरफ्तार किया है, लेकिन केवल पुरुष पर ही यौनाचार का मामला चला और उसे दस साल जेल की सजा भी हो सकती है। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजक इमैनुअल डुपिक ने कहा कि पति अपनी बीवी पर कई बार अन्य पुरुषों के साथ सेक्स संबंध बनाने के लिए मानसिक दबाव भी बनाता था। यह शख्स चार इंटरनेट साइट्स व टेक्स्ट मैसेज के जरिये अपनी बीवी के लिए क्लाइंट्स का इंतजाम करता था। उस पर आपराधिक मामला चल रहा है, फिलहाल वह जमानत पर रिहा कर दिया गया है। गौरतलब है कि फ्रांस में यूं तो वेश्यावृत्ति वैध है, लेकिन वहां कानूनन इसे बतौर बिजनेस नहीं अपनाया जा सकता है।
एजेंसियां