मद्रास हाईकोर्ट ने कहा: दुष्कर्मियों को बनाओ नपुंसक

madras hc

चेन्नई। मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से बच्चों के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को नपुंसक बनाने पर विचार करने को कहा है। एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि देश के अलग अलग इलाकों से बच्चों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले दिल दहलाने वाले हैं। इन हालात में कोर्ट बेखबर या मूकदर्शक नहीं बना रह सकता। जस्टिस एन किरुबकरण ने कहा कि पॉस्को जैसे कड़े कानून के बाद भी बच्चों के साथ यौन अपराधों में बढ़ावा देखने को मिल रहा है। 2012 से 2014 के दौरान ऐसे अपराधों की संख्या 38,172 हजार से 89,423 तक पहुंच गई है। जज ने कहा कि बच्चों के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को नपुंसक बनाने से इसपर लगाम लगेगी।