कनाट प्लेस की तर्ज पर लहरायेगा सबसे ऊंचा तिरंगा

gantola

लखनऊ। दिल्ली के कनाट प्लेस की तर्ज पर राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क में जल्द ही यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराता नजर आयेगा। इसकी ऊंचाई करीब 210 फुट होगी। जिस पोल पर यह तिरंगा लगाया जाना है वह तैयार हो गया है। आसपास एलईडी लाइटें लगाने का काम भी शुरू हो गया है। यह तिरंगा सीएम अखिलेश यादव की मौजूदगी में फहराया जाएगा। लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबकि करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनेश्वर मिश्र पार्क में न सिर्फ प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा, बल्कि पार्क में करीब 100 फिट ऊंचा फ ौव्वारा भी लगाया गया है। इसमें कई रंग-बिरंगी विभिन्न आकृतियों वाली लाइटें भी लगाई गईं हैं। उन्होंने बताया कि तिरंगा लगाने वाले पोल में 25 टन लोहा लगाया गया है। इस पोल और लाइटिंग पर करीब एक करोड़, सात लाख रुपए का खर्च आया है। एलडीए अधिकारियों ने बताया कि तिरंगे के पोल की ऊंचाई करीब 210 फिट है। इसमें लगाया जाने वाला तिरंगा करीब 5400 स्क्वॉयर फ ीट का होगा, यानि 90 फिट लंबा और 60 फिट चौड़ा होगा। इस तिरंगे के चारों तरफ बड़ी-बड़ी एलईडी लाइटें लगाई गई हैं, जो लाइट सीधे तिरंगे पर पड़ेगी। ऐसे में दिन के साथ ही रात में भी इस झंडे को जगमगाती रोशनी में देखा जा सकेगा। दरअसल एलईडी लाइटें इसीलिए लगाई गई है कि न सिर्फ लोग रात में भी झंडे को फ हराते देख सकें, बल्कि लैग ऑफ कोड का उल्लंघन भी न हो।
लैग ऑफ कोड के अनुसार 100 फु ट से ज्यादा ऊंचे तिरंगे को आप रात में फ हरा सकते हैं, बशर्ते तिरंगे के आसपास पूरी तरह से प्रकाश की व्यवस्था हो। इसके साथ ही तिरंगा न तो गंदा होना चाहिए और न ही कटा-फटा होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो तिरंगे का उल्लंघन माना जाता है और जेल भी हो सकती है। इसके लिए कुछ एलईडी लाइटें लगाई जा चुकी हैं और अभी भी लगाई जा रही हैं। इस तिरंगे को बजाज कंपनी लगा रही है। इतना ही नहीं, इस पोल के लिए करीब 40 मीटर का सर्किल भी बनाया गया है। इसके साथ यहां पर लैंड स्कैप लाइट्स भी लगाई गई हैं।