अमेठी। शुक्रवार को अमेठी के सैनिक स्कूल कोहार प्रांगण में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गिरिराज सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी समेत कई मंत्रियों विधायकों की मौजूदगी में तीन दिवसीय प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में देश के 23 राज्यों के 750 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी सियासी दंगल के लिए जानी जाती थी या पहली बार है जब यहां पर दंगल हो रहा है। उन्होंने कहा…
Read MoreCategory: खेल
स्मृति बोलीं: कभी यहां राजनीति का दंगल होता था आज खेल आयोजन
आशुतोष मिश्र, अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने आयी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमले किये। अमेठी के सांसद रहे राहुल गांधी का नाम लिये बिना कहा कि जहां कभी राजनीति का दंगल होता था, आज वहां खेल का आयोजन हो रहा है। अमेठी जिले के कौहार में स्थित सैनिक स्कूल के परिसर में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा…
Read Moreविराट का फैसला: टी20 की कप्तानी छोड़ेंगे
खेल डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 कप्तानी से हटने का फैसला किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। टी-20 वल्र्ड कप के बाद विराट भारतीय टीम की टी-20 कप्तानी छोड़ देंगे और उनकी जगह पर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। इस बात को लेकर हाल ही में काफी चर्चा हुई थी, लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस तरह की बातों को बकवास करार देते हुए कहा था कि विराट ही टीम…
Read Moreशटलर प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड
खेल डेस्क। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे पैरालंपिक खेलों में शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। यहां भारत के मनीष नरवाल और सिंहराज ने शूटिंग के मिक्सड 50 मीटर पिस्टल में क्रमश: गोल्ड और सिल्वर मेडल पर निशाना साधा। इन दोनों खिलाडिय़ों के अलावा बैडमिंटन में प्रमोद भगत और सुहास यथिराज और कृष्णा नागर ने फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स के क्लास के सेमीफाइनल में प्रमोद ने जापान के दाइसूके फुजिहारा को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह…
Read Moreभारतीय निशानेबाज सिंहराज अडाना ने कांस्य पदक जीता
तोक्यो। भारतीय निशानेबाज सिंहराज अडाना ने पैरालंपिक खेलों में मंगलवार को यहां पी1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जो इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में देश का दूसरा पदक है।पोलियों से ग्रस्त होने वाले और पहली बार पैरालंपिक में भाग ले रहे 39 वर्षीय सिंहराज ने कुल 216.8 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने छठे स्थान पर रहकर आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनायी थी।क्वालीफिकेशन में 575 अंक के साथ शीर्ष पर रहने वाले मनीष नरवाल हालांकि फाइनल में सातवां स्थान ही…
Read More