अमेठी में शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता: कई मंत्री रहे मौजूद

अमेठी। शुक्रवार को अमेठी के सैनिक स्कूल कोहार प्रांगण में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गिरिराज सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी समेत कई मंत्रियों विधायकों की मौजूदगी में तीन दिवसीय प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में देश के 23 राज्यों के 750 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी सियासी दंगल के लिए जानी जाती थी या पहली बार है जब यहां पर दंगल हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में खेल और खिलाडिय़ों का जो विकास हुआ है वह अभूतपूर्व है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कुश्ती भारत के डीएनए में है। मैं पहली बार अमेठी आया हूं मुझे लगा यह बहुत विकास हुआ होगा लेकिन आज लग रहा है कि आप पहले राज करने वाले लोगों की विकास की सोच ही नहीं थी। स्मृति ईरानी के सांसद बनने के बाद यहां का विकास हो रहा है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार खिलाडिय़ों को उनका वास्तविक सम्मान दे रही है पाकिस्तान में कुश्ती का बजट 10 लाख है जबकि हमारे यहां 42 करोड़। उन्होंने कहा कि विदेशों के भी खिलाड़ी भारत से खेलना चाहते हैं। खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि अमेठी में खेल को प्रोत्साहन देने के लिए खेल मंत्रालय से जो कुछ भी बन पड़ेगा किया जाएगा। पहले दिन हरियाणा पंजाब राजस्थान तमिलनाडु तेलंगाना समेत कई राज्यों के खिलाडिय़ों ने जोर आजमाइश की। कार्यक्रम में मंत्री गिरीश यादव विधायक मनकेश्वर शरण सिंह गरिमा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी समेत कई लोग मौजूद रहे।