नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों का आज 10वां दिन है। भारत की तरफ से सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करने वालीं पीवी सिंधु आज ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगी। बॉक्सिंग में इस समय सतीश कुमार का मैच जारी है और देश को उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। घुडसवारी में फौवाद मिर्जा अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। भारत की पुरुष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन से भिड़ेगी।
Read MoreCategory: खेल
आर्चरी में भारतीय चुनौती खत्म : दीपिका कुमारी और अतनु दास हारे
टोक्यो। ओलंपिक की तीरंदाजी स्पर्धा में भारत की चुनौती पदक के बिना ही समाप्त हो गई जब अतनु दास पुरुषों के व्यक्तिगत वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान के ताकाहारू फुरूकावा से 4-6 से हार गए। दास पांचवें सेट में एक बार भी 10 स्कोर नहीं कर सके और आठ का स्कोर उन पर भारी पड़ा। दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी के क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद भारत की उम्मीदें दास पर ही टिकी थीं। पिछले मैच में लंदन ओलंपिक के गोल्ड पदक विजेता ओ जिन हयेक…
Read Moreमहिला हॉकी टीम ने अफ्रीका को हराया : कमलप्रीत भी फाइनल में
नई दिल्ली। जापानी की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 9वें दिन भारत की शुरुआत निराशाजनक रही है। तीरंदाजी में भारत की आखिरी उम्मीद माने जा रहे अतनु दास प्री क्वार्टर फाइनल मैच में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, स्टार बॉक्सर अमित पंघाल को अपने पहले ही मैच में युबेर्जेन रिवास के हाथों हार झेलनी पड़ी है और उनका टोक्यो ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया है। एथलेटिक्स में कमलप्रीत कौर ने डिस्क्स थ्रो के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला…
Read Moreभारतीय हॉकी टीम वल्र्ड रैंकिंग में तीसरे नंबर पर
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक खेलों में अच्छे प्रदर्शन का फायदा वल्र्ड रैंकिंग में भी मिला है और वह एक पायदान चढक़र पहली बार टॉप तीन में पहुंच गई है। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) की गुरुवार को जारी ताजा वल्र्ड रैंकिंग में भारत तीसरे नंबर पर काबिज हो गया है। यह 2003 में रैंकिंग शुरू किये जाने के बाद उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। इससे पहले वह मार्च 2020 में चौथे नंबर पर पहुंचा था जो उसकी इससे पहले सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग थी। भारत के 2286 अंक हैं…
Read Moreरेलवे का सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू को इनाम
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को मालामाल कर दिया है। रेलवे ने अपने एथलीट को दो करोड़ रुपये का नकद इनाम देने के अलावा प्रमोशन देने का भी ऐलान किया है। इससे पहले, मणिपुर सरकार ने भी ओलंपिक मेडलिस्ट को एक करोड़ देने की घोषणा की थी। मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा के 49 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीता था। इसके लिए उन्होंने 202 किलो का कुल भार उठाया।
Read More